सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Development projects worth crores will be carried out in the municipal corporation area, negligence will not be tolerated

Pauri News: नगर निगम क्षेत्र में करोड़ों से होंगे विकास कार्य, कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Development projects worth crores will be carried out in the municipal corporation area, negligence will not be tolerated
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने महिला थाना सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ नगर निगम क्षेत्र में संचालित व प्रस्तावित करोड़ों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Trending Videos

समीक्षा के दौरान डॉ. रावत ने बताया कि धारी देवी से लेकर बिलकेदार, बाजार क्षेत्र व गहड़ क्षेत्र तक 24 घंटे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लगभग 95 करोड़ रुपये की लागत से डीपीआर तैयार कर ली गई है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में 268 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाई जाएगी इसकी भी डीपीआर तैयार है। श्रीकोट क्षेत्र में 22 किमी व श्रीनगर में 54 किमी आंतरिक सीवर लाइन प्रस्तावित है। कहा धारी देवी मंदिर के पास स्नान घाट एवं रिटेनिंग वॉल के निर्माण के लिए 3.50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही शारदानाथ घाट, श्रीकोट स्टेडियम, विद्या मंदिर तथा केशवराय मठ के समीप सुरक्षा दीवारों का निर्माण कराया जाएगा। कहा नगर में झूलते विद्युत तारों को हटाने के लिए 20 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। वहीं 800 करोड़ रुपये की लागत से मरीन ड्राइव के निर्माण की योजना पर कार्य किया जा रहा है। 21 करोड़ रुपए की लागत से ठंडी सड़क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में 300 करोड़ रुपये की लागत से गैस पाइपलाइन बिछाई जाएगी। बैठक में जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला महामंत्री गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

मंडल के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
श्रीनगर। कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने भाजपा श्रीनगर मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक ली। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास को गति देना और आमजन तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की रीढ़ बनकर जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएं। जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी है। संचालन दिनेश पटवाल ने किया।


----------
भाजपा की बंगाल में जीत पर की आतिशबाजी
श्रीनगर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर श्रीनगर मंडल कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर तथा मिष्ठान वितरण किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस ऐतिहासिक विजय को संगठन की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने बंगाल चुनाव के दौरान अपने प्रचार-प्रसार क्षेत्र के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा की विकासपरक नीतियों की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed