{"_id":"69f886e89cf3dbc20a086a06","slug":"the-drinking-water-crisis-in-pauri-deepens-with-the-heat-with-supplies-disrupted-pauri-news-c-51-1-pri1001-114185-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पौड़ी में गर्मी के साथ गहराया पेयजल संकट, आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पौड़ी में गर्मी के साथ गहराया पेयजल संकट, आपूर्ति बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 04 May 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों ने कहा, हर साल होता है संकट फिर भी नहीं लिया जा रहा संज्ञान
पौड़ी। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पौड़ी जिला मुख्यालय में पानी की किल्लत बढ़ गई है। शहर के कई मोहल्लों में सोमवार को भी पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों अनुराग, प्रियांशु, मोहित और जगत किशोर ने बताया कि इन दिनों शहर में आए दिन पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने बताया कि हर साल गर्मी के सीजन में शहर में पेयजल संकट गहराता है। इसके बावजूद जलसंस्थान पानी की समस्या से निपटने में हर बार विफल साबित रहा है। लोगों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए हैंडपंप और अन्य जलस्रोतों से पानी भरना पड़ रहा है, यह स्थिति लगातार बनी हुई है। जलसंस्थान के अधीक्षण अभियंता प्रवीण सैनी ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के दौरान आंधी-तूफान आने से कई जगहों पर बिजली की तारें टूट गई हैं। इन टूटी हुई तारों की वजह से कई स्थानों पर पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है। जलसंस्थान प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने के लिए तेजी से प्रयास कर रहा है।
Trending Videos