{"_id":"69f88ce54e81e14f86048c8d","slug":"chief-ministers-relief-fund-cheques-distributed-pauri-news-c-51-1-pri1001-114190-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक वितरित किए
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 04 May 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक वितरित किए
पौड़ी। विकासखंड सभागार में सोमवार को लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया। विधायक राजकुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक वितरित किए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, बीडीओ दृष्टि आनंद और क्षेत्र पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह रावत भी मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
वेस्ट टू वेल्थ प्रतियोगिता में अंबिका प्रथम
पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में सोमवार को ईको क्लब एवं मिशन लाइफ सेल द्वारा वेस्ट टू वेल्थ विषय पर रचनात्मक मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बेकार वस्तुओं से उपयोगी उत्पाद तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में अंबिका बिष्ट ने प्रथम, दुर्गा खंकरियाल ने द्वितीय और अरीबा परवीन ने तृतीय स्थान हासिल किया। आंचल सैनी और सीमा पंवार को सांत्वना पुरस्कार मिला। परिसर निदेशक प्रो. उमेश चंद्र गैरोला ने शिक्षकों को ईको क्लब के तहत नियमित गतिविधियां आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ईको क्लब की सदस्य डाॅ. किरन बाला, डाॅ. गौतम, डाॅ. अतुल सैनी, डाॅ. नीलम नेगी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
चंपेश्वर इंटर कॉलेज में एक साल से पानी की किल्लत
पाबौ। विकासखंड के चंपेश्वर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में एक साल से पेयजल का गंभीर संकट है। छात्र-छात्राओं को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी सेहत और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पानी के अभाव में शौचालय भी उपयोग के लायक नहीं हैं, जिससे छात्र बाहर जाने को मजबूर हैं। शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष गणेश नेगी ने बताया कि जल संस्थान, जिलाधिकारी व शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को कई बार अवगत कराया गया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव विमल सिंह कोहली ने चेतावनी दी है कि जल्द पेयजल व्यवस्था दुरुस्त न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
Trending Videos