सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar Pauri Highway Disrupted for Three Hours dur to Debris Blocks Road Between Gumkhal and Satpuli

Kotdwar: बारिश से गुमखाल और सतपुली के बीच आया मलबा, पौड़ी हाईवे तीन घंटा रहा बाधित

संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 30 Apr 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
सार

पहाड़ काटकर हो रहे चौड़ीकरण के कारण गुमखाल और सतपुली के बीच पौड़ी हाईवे काफी संवेदनशील बना हुआ है।

Kotdwar Pauri Highway Disrupted for Three Hours dur to Debris Blocks Road Between Gumkhal and Satpuli
पौड़ी में हाईवे बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भारी बारिश से गुमखाल और सतपुली के बीच मलबा आने से पौड़ी हाईवे करीब तीन घंटा बाधित रहा। जिससे कोटद्वार भ्रमण के लिए आई डीएम पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया को वैकल्पिक मार्ग डेरियाखाल-सिसल्डी कांडाखाल-सतपुली होते हुए पौड़ी के लिए निकलना पड़ा। वैकल्पिक मार्ग की हालत भी खराब होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम करीब 5:30 बजे बंद हुआ पौड़ी हाईवे रात को 8:30 खोला जा सका।

Trending Videos


पहाड़ काटकर हो रहे चौड़ीकरण के कारण गुमखाल और सतपुली के बीच एनएच 534 पौड़ी हाईवे काफी संवेदनशील बना हुआ है। बृहस्पतिवार को दिन में दो बजे से शुरू हुई बारिश के कारण गुमखाल से करीब सात किमी दूर पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया, जिससे हाईवे बाधित हो गया। उधर, सतपुली मल्ली में भी पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आने के कारण शाम 5:30 बजे के आसपास हाईवे पर यातायात ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, देहरादून-मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत

कोटद्वार व दुगड्डा के भ्रमण पर आई जिलाधिकारी पौड़ी को भी वैकल्पिक मार्ग से लौटना पड़ा। डीएम का वाहन डेरियाखाल से सिसल्डी कांडाखाल मार्ग होते हुए सतपुली पहुंचा। मार्ग बंद होने से कोटद्वार और पहाड़ी क्षेत्रों की ओर से आने वाले दर्जनों वाहन दोनों ओर फंस गए। छोटे वाहन और कई बसें सतपुली कांडाखाल सिसल्डी मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना हुए। एनएच खंड के सहायक अभियंता खुशवंत शर्मा ने बताया कि देर शाम को हाईवे यातायात के लिए खोल दिया गया है। हाईवे पर दिन रात काम चल रहा है। मशीनें मौके पर होने के कारण मलबा हटाना शुरू कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed