{"_id":"69f431cd5d17bf741d083d79","slug":"buddha-purnima-snan-crowds-of-devotees-throng-ganga-ghats-including-har-ki-pauri-in-haridwar-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Buddha Purnima Snan: हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, हर हर गंगे के जयघोष की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Buddha Purnima Snan: हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, हर हर गंगे के जयघोष की गूंज
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 01 May 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार
बुद्ध पूर्णिमा स्नान के लिए आज हरिद्वार गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। जय मां गंगे के जयघोष से पूरा घाट गूंज उठा।
बुद्ध पूर्णिमा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर की पौड़ी सहित गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
Trending Videos
हर हर गंगे के जयघोष से पूरा घाट क्षेत्र गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Kedarnath: गौतम अदाणी ने किए बाबा केदार के दर्शन, सोनप्रयाग से धाम तक प्रस्तावित रोपवे का एरियर सर्वे भी किया
वहीं ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन की भी विशेष व्यवस्था लागू की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
