Uttarakhand Congress: गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार पर लगाए आरोप, एसआईटी का गठन करने की उठाई मांग
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश शासन माफियाओं के प्रभाव में चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि सत्ता से जनता का विश्वास लगातार कम हो रहा है। सत्ताधारी दल के विधायक सुरक्षा को लेकर गुहार लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ें...Buddha Purnima Snan: हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, हर हर गंगे के जयघोष की गूंज
गोदियाल ने कहा कि सरकार पर विश्वास बहाल करने के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाए, जिसकी जांच किसी सेवानिवृत्त न्यायिक जज की निगरानी में कराई जाए।
