सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Publicize the Authority's Schemes: Judge

न्यूज डायरी :

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 13 May 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Publicize the Authority's Schemes: Judge
विज्ञापन
प्राधिकरण की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें : जज
Trending Videos

पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नाजिश कलीम की अध्यक्षता में बुधवार को पैनल अधिवक्ताओं के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें पैनल अधिवक्ताओं की ओर से किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा हुई। इस दौरान प्राधिकरण की सचिव ने कहा कि पात्र व जरूरतमंद व्यक्तियों तक निशुल्क विधिक सहायता समयबद्ध रूप से पहुंचाना विधिक सेवा प्राधिकरण की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए अधिवक्ताओं को संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। संवाद
--
नवदंपती ने किया समलौण पौधरोपण
फोटो
थलीसैंण। कंडारस्यू पट्टी के ग्राम कोटी में नवदंपती उत्तम व करिश्मा ने सातफेरे लेने के बाद समलौंण पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। मौसमी प्रजाति की पौधरोपण कर माता कलावती देवी ने पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी ली। समलौण सेना नायिका हेमंती देवी ने जीवन के हर संस्कार पर अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उमा देवी, मंजू देवी, पवित्रा देवी, प्रियंका देवी, जमुना देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed