सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ration card verification campaign continues, 7,799 ineligible cards cancelled

Pauri News: राशन कार्ड सत्यापन अभियान जारी, 7,799 अपात्र कार्ड निरस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 16 Jun 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Ration card verification campaign continues, 7,799 ineligible cards cancelled
विज्ञापन
- अपात्र, मृतक और स्थानांतरित लाभार्थियों पर कार्रवाई

- 3,347 नए पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया
पौड़ी। जनपद में पूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत अपात्र, मृतक, स्थानांतरित व अन्य श्रेणियों के लाभार्थियों की पहचान कर अब तक 7,799 राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। इनके साथ संबद्ध 31,268 यूनिट भी समाप्त कर दी गई हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि सभी तहसीलों में सत्यापन कार्य चल रहा है। अभियान के दौरान अंत्योदय अन्न योजना के 609 राशन कार्ड और 2,038 यूनिट, प्राथमिक परिवार श्रेणी के 3,997 राशन कार्ड और 18,110 यूनिट व राज्य खाद्य योजना के 3,193 राशन कार्ड और 11,120 यूनिट निरस्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सत्यापन के बाद रिक्त हुए स्थानों पर पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अब तक 3,347 नए पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार क्षेत्र में सबसे अधिक कार्रवाई की गई है। यहां अंत्योदय अन्न योजना के 135 राशन कार्ड और 624 यूनिट, प्राथमिक परिवार श्रेणी के 1,516 राशन कार्ड और 7,740 यूनिट व राज्य खाद्य योजना के 1,652 राशन कार्ड और 6,440 यूनिट निरस्त किए गए हैं। इस प्रकार क्षेत्र में 3,303 राशन कार्ड और 14,804 यूनिट समाप्त की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed