{"_id":"6970c7127c06d5a95a089851","slug":"revenue-recovery-campaign-launched-against-defaulters-pauri-news-c-51-1-pri1001-112937-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बकायेदारों के खिलाफ राजस्व वसूली अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बकायेदारों के खिलाफ राजस्व वसूली अभियान शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 21 Jan 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। ऊर्जा निगम की ओर से लंबे समय से बकाया चल रहे बिजली बिलों की वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित किया जा रहा है जिन पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया है।
विद्युत उपखंड के अधिशासी अभियंता गोविंद रावत ने बताया कि राजस्व वसूली को लेकर विभागीय टीमों का गठन किया गया है जो क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं पर हजारों तो कुछ पर लाखों रुपये तक का बकाया चल रहा है, जिससे विभाग को राजस्व की हानि हो रही है। ऊर्जा निगम का यह अभियान राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। संवाद
Trending Videos