सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rural consumers upset with the OTP system, submit memorandum to SDM

Pauri News: ओटीपी व्यवस्था से ग्रामीण उपभोक्ता परेशान, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 18 May 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Rural consumers upset with the OTP system, submit memorandum to SDM
विज्ञापन
कीर्तिनगर। गैस सिलिंडर वितरण में अनिवार्य किए गए ओटीपी सिस्टम के विरोध में हिंसरियाखाल क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं ने उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में सुधार की मांग की है। हिंसरियाखाल क्षेत्र के नरेश उमरियाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी प्रक्रिया पूरी है उन्हें भी बिना ओटीपी सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के चलते समय पर ओटीपी प्राप्त नहीं हो पाता जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं मलेथा के अचल नेगी ने बताया कि बुजुर्ग और अशिक्षित लोग ओटीपी प्रक्रिया से परिचित नहीं हैं। कई बार ओटीपी न मिलने पर डिलीवरी कर्मी सिलिंडर वापस ले जाते हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी पूर्ण है, उन्हें ओटीपी के बिना भी सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए व ओटीपी व्यवस्था को अनिवार्य के बजाय वैकल्पिक बनाया जाए। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed