{"_id":"69c3eb044b0720fb0c0e7707","slug":"shakti-worship-was-done-in-kansamardini-temple-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1039-121319-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कंसमर्दनी मंदिर में हुआ शक्ति पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कंसमर्दनी मंदिर में हुआ शक्ति पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भाजपा महिला मोर्चा श्रीनगर मंडल की ओर से चैत्र नवरात्र पर कंसमर्दनी मंदिर में शक्ति पूजन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने मां भगवती दुर्गा की पूजा-अर्चना की। भाजपा महिला मोर्चा पौड़ी जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता नेगी, आशा उपाध्याय, मुन्नी पांडे, लक्ष्मी रावत, विजयलक्ष्मी, शांति भट्ट, आशा फरासी, गुड्डी गैरोला आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी पहुंचे। उन्होंने माता से सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने के लिए पूजा अर्चना भी की। वहीं ब्राह्मण मोहल्ला में चौहान परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का विधि-विधान के साथ समापन हो गया। व्यास दीपक नौटियाल ने कहा कि भागवत कथा सुनने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इस मौके पर कुलवंत चौहान, बलवंत चौहान, यशवंत चौहान, प्रदीप चौहान, सुरेंद्र चौहान,कविता, रेखा, राजश्री आदि मौजूद रहे। संवाद
देवी भागवत कथा 26 को
श्रीनगर। न्यू कमलेश्वर मोहल्ला में चैत्र नवरात्र के अवसर पर एक वेडिंग प्वाइंट में देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा 19 मार्च से शुरू हुई है जिसका समापन 26 मार्च को होगा। 27 मार्च को हवन-यज्ञ और भंडारा होगा। यह आयोजन कमलेश्वर और बागवान क्षेत्र के लोगों के संयुक्त प्रयास से संपन्न हो रहा है। वाचन व्यास विकास पंत को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। संवाद
Trending Videos