सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Special training given to doctors ahead of Chardham Yatra

Pauri News: चारधाम यात्रा से पहले डॉक्टरों को दिया विशेष प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 27 Mar 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
Special training given to doctors ahead of Chardham Yatra
विज्ञापन
चारधाम ड्यूटी सेवा का अवसर, इससे मिलता है पुण्य: प्राचार्य
Trending Videos

- मेडिकल कॉलेज में दिया प्रशिक्षण , हाई एल्टीट्यूड वाली बीमारियों से निपटने की तैयारी
श्रीनगर। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने इस वर्ष विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में पौड़ी और उत्तरकाशी जिलों के चिकित्सा अधिकारियों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के नेल्स स्किल सेंटर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉ. आशुतोष सायना ने कहा कि चारधाम ड्यूटी केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि सेवा का अवसर है जिससे पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत चारधाम मार्गों से जुड़े अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात डॉक्टरों को विशेष रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसमें सांस लेने में दिक्कत, थकान, ब्लड प्रेशर असंतुलन और हृदय संबंधी समस्याओं जैसी स्थितियों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। डॉ. सायना ने यह भी बताया कि यह प्रशिक्षण हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस प्रशिक्षण के पहले चरण में कुल 26 चिकित्साधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। बेस अस्पताल श्रीकोट के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश रावत ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण से चिकित्सकों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. अजेय विक्रम सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. केएस बुटोला, डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी, डॉ. धनंजय डोभाल, डॉ. सतेंद्र यादव सहित अन्य विशेषज्ञ तीर्थयात्रियों को होने वाली संभावित स्वास्थ्य समस्याओं, आपात स्थितियों और उनके प्रभावी उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed