सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   SSB guerrillas decide to intensify their agitation

Pauri News: एसएसबी गुरिल्लाओं ने आंदोलन तेज करने का लिया निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 07 Jun 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
SSB guerrillas decide to intensify their agitation
विज्ञापन
कीर्तिनगर। नौकरी और पेंशन की मांग के लिए लंबे समय से संघर्षरत एसएसबी गुरिल्ला संगठन ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया हैं। संगठन की ओर से 12 जून को घनसाली में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सरकार को दिए गए 15 दिन के नोटिस के बाद की स्थिति पर चर्चा कर आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।
Trending Videos

संगठन के अनिल भट्ट ने बताया कि बैठक में सरकार की ओर से मांगों पर दिए गए जवाब अथवा जवाब नहीं मिलने की स्थिति पर विस्तार से विचार किया जाएगा। इसके बाद संगठन आगे की कार्रवाई और आंदोलन की रूपरेखा तय करेगा। उन्होंने कहा कि एसएसबी गुरिल्ला पिछले दो दशकों से नौकरी और पेंशन की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं लेकिन केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार को तथा राज्य सरकार संबंधित अधिकारियों को गुरिल्लाओं के समायोजन के संबंध में दिशा-निर्देश भी देती है लेकिन अधिकारी उन आदेशों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed