{"_id":"69d11c71a94f42e59d03aef6","slug":"students-are-eagerly-awaiting-the-garhwal-university-phd-entrance-exam-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-121597-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: छात्रों को गढ़वाल विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: छात्रों को गढ़वाल विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 04 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। छात्रों का कहना है कि विवि ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा का अधिसूचनाजल्द जारी करने की बात कही थीं, लेकिन अभी तक अधिसूचना जारी न होने से छात्रों को प्रवेश की चिंता सता रही है।
पूर्व में विवि की ओर से यूजीसी नेट, जेआरएफ, सीएसआईआर नेट, गेट, जीपैट, सीड, आईसीएमआर नेट, डीबीटी नेट आदि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के स्कोर तथा साक्षात्कार के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए आवेदन जारी किए थे, जिसकी अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित थी। राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर ही पीएचडी में प्रवेश कराए जाने के निर्णय के विरोध व विवि की अपनी प्रवेश परीक्षा कराने की मांग के लिए 15 मार्च के बाद छात्र संगठनों की ओर से आंदोलन किया गया था। छात्रों के दबाव को देखते हुए विवि प्रशासन की ओर से पीएचडी में प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। छात्रों की मांग व कई विषयों में न्यूनतम आवेदन प्राप्त होने पर विवि ने निर्णय लिया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2025-26 के लिए विवि की ओर से शोध प्रवेश परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाएगी और पूर्व के आवेदन मान्य रहेंगे। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा व वर्तमान छात्र संघ सचिव अनुरोध पुरोहित ने कहा कि विवि की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित कराए जाने का निर्णय लिया गया है, इस प्रवेश परीक्षा का शोध करने के इच्छुक छात्र इंतजार कर रहे हैं। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा सेल का गठन किया गया है। सेल की ओर से इस संदर्भ में तैयारी की जा रही है।
Trending Videos