{"_id":"69c6682d66b50cc6750cd648","slug":"successful-staging-of-the-play-hayavadana-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-121380-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: हयवदन नाटक का सफल मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: हयवदन नाटक का सफल मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 27 Mar 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र में हुआ मंचन
श्रीनगर। विश्व रंगमंच दिवस से पूर्व बीते बृहस्पतिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र में हयवदन नाटक का सफल मंचन किया गया। यह प्रस्तुति एमए रंगमंच एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने दी। नाटक प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। नाटक का निर्देशन केंद्र के सह-निदेशक महेंद्र पंवार ने किया। नाटक के संगीत पक्ष का संयोजन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. संजय पांडे ने किया जबकि तबला च परकशन पर जयेंद्र ने संगत दी। इस अवसर पर विभाग के निदेशक गणेश खुगशाल गणी, पूर्व निदेशक डॉ. डीआर पुरोहित, डॉ.कपिल पंवार, डॉ. नागेन्द्र रावत आदि मौजूद रहें। अब यह नाटक उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के पांच दिवसीय भरतमुनि नाट्य समारोह के अवसर पर मंचित किया जाएगा। केंद्र का 17 सदस्यीय दल केंद्र निदेशक गणेश खुगशाल गणी के नेतृत्व में प्रयागराज के लिए शुक्रवार को रवाना हो गया है।
Trending Videos