{"_id":"6a16f347b6e317fbed08f2dc","slug":"tb-x-rays-done-at-the-camp-pauri-news-c-51-1-pri1001-114486-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: शिविर में टीबी एक्सरे किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: शिविर में टीबी एक्सरे किए
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 27 May 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड कोट के ग्राम रखूंण, डंडकुर और सेमली में जागरूकता व एक्स-रे स्क्रीनिंग शिविर आयोजित हुए। शिविर में ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। शिविर में 51 लोगों के टीबी एक्सरे किए गए।
सीएचओ टीना ने बताया कि टीबी मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहने वालों में इसके फैलने की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और नियमित दवा से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। एसीएमओ व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि जिले के 762 उच्च जोखिम वाले गांवों में से अब तक 241 गांवों में शिविर लगाए जा चुके हैं। अभियान के तहत अब तक 12,457 लोगों के टीबी एक्स-रे किए गए हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -
पौड़ी में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
पौड़ी। ईद-उल-जुहा पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को कोतवाली पुलिस की ओर से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च एजेंसी चौक, मॉल रोड, बस अड्डा, धारा रोड और अपर बाजार रोड सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों से होकर गुजरा। पुलिस प्रशासन ने आमजन से आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया। कोतवाल जयपाल नेगी ने बताया कि फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही लोगों में सुरक्षा का संदेश भी दिया। इस दौरान कोतवाली पुलिस के साथ होमगार्ड और पीआरडी के जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- --
राजेश
Trending Videos