{"_id":"6a16f49578108de9aa08f03e","slug":"training-provided-to-personnel-regarding-the-program-pauri-news-c-51-1-pri1001-114485-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कार्यक्रम को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कार्यक्रम को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 27 May 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला संपर्क केंद्र, सहायता केंद्र व नियंत्रण कक्ष में तैनात कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह ने कार्मिकों को कार्यक्रम की समय-सीमा, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर पर सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां मतदाताओं को गणना व नामावली प्रपत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन भरने व जमा करने में सहायता दी जा रही है। साथ ही पुराने पुनरीक्षण अभिलेखों से जानकारी खोजने और जोड़ने की सुविधा भी उपलब्ध है। प्रवासी मतदाताओं को उनके वर्तमान और पूर्व विधानसभा क्षेत्रों की पहचान कर सही स्थान पर पंजीकरण में भी सहयोग दिया जा रहा है। इसके अलावा मतदाताओं को निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन 1950 और ईसीआईनेट मोबाइल ऐप की जानकारी भी दी जा रही है। इस दौरान राजेश कोहली, मदन सेमवाल, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -
एलपीजी गैस के अवैध उपयोग पर चला प्रशासन का शिकंजा
पौड़ी। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी व सुचारु बनाए रखने व अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए बुधवार को जिला प्रशासन और पूर्ति विभाग द्वारा व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 57 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कोटद्वार क्षेत्र में 27 प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान चार घरेलू गैस सिलिंडरों का अवैध उपयोग पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों पर 9,200 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
दुगड्डा में 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जहां दो घरेलू गैस सिलिंडरों के अवैध उपयोग पर 4,600 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। वहीं पौड़ी क्षेत्र में 20 प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान छह घरेलू गैस सिलिंडरों का अवैध उपयोग पाए जाने पर 13,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान 27,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos