सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The Indane gas vehicle arrived after two months, drawing a large crowd to collect the cylinders

Pauri News: दो माह बाद पहुंची इंडेन गैस की गाड़ी, सिलिंडर लेने उमड़ी भारी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 15 May 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
The Indane gas vehicle arrived after two months, drawing a large crowd to collect the cylinders
श्रीनगर थाना रोड पर गैस के सिलिंडर लेने के लिए लगी लोगों की भीड़ ----- संवाद
विज्ञापन
- सुबह छह बजे से सिलिंडर लेकर लाइन में खड़े रहे लोग, धूप में घंटों इंतजार करते रहे लोग
Trending Videos

श्रीनगर। थाना रोड पर शुक्रवार को इंडेन गैस सिलिंडर वितरण के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। करीब दो माह बाद गैस की गाड़ी पहुंचने की सूचना मिलते ही लोग सुबह छह बजे से ही खाली सिलिंडर लेकर लाइन में लगने शुरू हो गए थे। समय बढ़ने के साथ भीड़ लगातार बढ़ती गई और सुबह नौ बजे तक थाना रोड पर लाइनें लगने लगीं ।
सुबह करीब 10 बजे इंडेन गैस की गाड़ी 288 सिलिंडर लेकर पहुंची तो लोगों ने राहत की सांस ली। भीड़ अधिक होने के बावजूद गैस वितरण को व्यवस्थित तरीके से कराने का प्रयास किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद रश्मि ने भी मौके पर पहुंचीं। लोग धूप में घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। तेज धूप और लंबी प्रतीक्षा के चलते कुछ लोग पेरशान भी दिखे हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। सुबह 10 बजे शुरू हुआ गैस वितरण दोपहर तीन बजे तक चला। तीन बजे तक भी करीब 30 लोग लाइन में खड़े रहे। जीएमवीएन इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक नीलकमल कपरवाण ने बताया कि सुबह 288 सिलिंडर लेकर गाड़ी पहुंची थी। कहा पिछले दिनों सप्लाई प्रभावित रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन यदि गैस की नियमित आपूर्ति बनी रही तो जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
भारत गैस के उपभोक्ताओं को नहीं होने दी जा रही है दिक्कत
कीर्तिनगर व श्रीनगर में भारत गैस एजेंसी के उपभोक्ता भी हैं। इन उपभोक्ताओं के लिए गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए एजेंसी की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। यहां भारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर देवेंद्र खंडेवाल ने बताया कि जिन क्षेत्रों में उनके उपभोक्ता हैं वहां पर समय से गैस सिलिंडर पहुंचाए जा रहे हैं। जहां दिक्कत आ रही है वहां पर तत्काल आपूर्ति कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed