सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The red flag will be raised, a new era will come...

Pauri News: लाल -लाल लहराएगा, नया जमाना आएगा...

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 12 Feb 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
The red flag will be raised, a new era will come...
पौड़ी के कलक्ट्रेट के समक्ष धरना देकर प्रर्दशन करते वि​भिन्न श्रमिक संगठन। संवाद
विज्ञापन
पौड़ी। लाल -लाल लहराएगा, नया जमाना आएगा... नारों के साथ सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) संबद्ध विभिन्न श्रमिक संगठनाें ने कलक्ट्रेट के समक्ष धरना देकर जमकर प्रदर्शन किया। जनपद के सभी 15 विकासखंडों से जिला मुख्यालय पहुंचीं भोजनमाता कामगार यूनियन, आशा, आंगनबाड़ी, जल निगम- जल संस्थान मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने नये चार श्रम संहिता के आदेश को रद्द करने समेत विभिन्न मांगें उठाईं। बृहस्पतिवार को विभिन्न श्रमिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर जमा हुईं। उन्होंने विभिन्न मांगाें के लिए डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने नए श्रम संहिता को तल्काल रद्द करने, भविष्य निधि व बीमा की सुविधा देने, एमडीएम योजना के निजीकरण पर रोक लगाने और न्यूनतम मानदेय 26 हजार करने समेत 10 सूत्रीय मांगें उठाई। यूनियन के संरक्षक टीका प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि विभिन्न विभागों में आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मचारियाें को कई साल विभागों में बीत चुके हैं जबकि कई भोजनमाताओं को 15 से 26 साल हो चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से ऐसे श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग उठाई। इस मौके पर यूनियन की जिलाध्यक्ष ऐश्वर्य जुयाल, देवेश्वरी देवी, मुन्नी देवी, विधाता देवी, ज्योति देवी, माया देवी, सुधा देवी, दमयंती देवी, कालिंदी देवी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed