सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Information about law was given to girl students.

Pauri News: छात्राओं को कानून व सुरक्षा अधिकारों की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 12 Feb 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Information about law was given to girl students.
नवोदय विद्यालय खैरासैंण में आयोजित जागरूकता ​शिविर में छात्राओं को जानकारी देतीं जिला वि​धिक से
विज्ञापन
पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बुधवार को खैरासैंण में नवोदय विद्यालय में महिला व बालिका विज्ञान दिवस व महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहनशीलता दिवस के पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों व विज्ञान के क्षेत्र में समान अवसरों के प्रति जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज नाजिश कलीम ने कहा, इस शिविर का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग व गणित के क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाना है। उन्होंने महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहनशीलता दिवस की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसी कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना और बालिकाओं के शारीरिक व मानसिक शोषण को रोकना आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार, सहायक विधिक रक्षा अधिवक्ता विनोद कुमार, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी निखिल डेविड, चाइल्ड हेल्पलाइन केस वर्कर पूजा नेगी, अधिकार मित्र पुष्पेंद्र राणा, विनोद चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed