सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers stage indefinite strike for road construction

Pauri News: सड़क निर्माण के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर डटे ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 12 Apr 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Villagers stage indefinite strike for road construction
विज्ञापन
कीर्तिनगर ब्लॉक के धारी-बाग्यो मोटर मार्ग का मामला
Trending Videos

कहा, स्वीकृत तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण पांच साल बाद भी नहीं हुआ पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कीर्तिनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत धारपंयाकोटी के अंतर्गत बाग्यों तोक के लिए स्वीकृत 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण पांच साल बाद भी अधूरा रहने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग मात्र ढाई किलोमीटर सड़क का निर्माण कर पाया है जबकि शेष मार्ग को अधूरा छोड़ दिया गया है। सड़क निर्माण का काम पूरा करने की मांग के लिए ग्रामीणों का चौरधाल्डा नामी तोक में अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा।
ग्रामीणों ने कहा कि इस संबंध में 9 मार्च 2026 को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल एवं अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, कीर्तिनगर को पत्र भेजकर सड़क निर्माण पूरा करने की मांग की गई थी। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनके गांव को सड़क से नहीं जोड़ा जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो जल्द धरना क्रमिक अनशन और उसके बाद आमरण अनशन में बदला जाएगा। कहा कि वर्ष 2021-22 में उक्त मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ था लेकिन आज तक निर्माण कार्य ढाई किलोमीटर से आगे नहीं बढ़ पाया है। धरने पर जोधा सिंह राणा, उत्तम सिंह राणा, उक्रांद के ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह पंवार, रेवत सिंह, दिनेश सिंह, अजयपाल सिंह,चंदन सिंह, शकुंतला देवी, सौकानी देवी, जगदंबा देवी और आशा देवी आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed