{"_id":"69da35bda39a3bda3101e1f0","slug":"police-pasted-posters-outside-hotels-and-eateries-stating-that-drinking-is-prohibited-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-121796-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पुलिस ने होटल, ढाबों के बाहर चस्पा किए शराब पीना मना है... के पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पुलिस ने होटल, ढाबों के बाहर चस्पा किए शराब पीना मना है... के पोस्टर
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 11 Apr 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अभद्रता की शिकायत पर पुलिस प्रशासन बरत रहा सख्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को महिलाओं का क्रमिक अनशन 28वें दिन में प्रवेश कर गया। आंदोलनकारी महिलाओं के साथ शराबियों की ओर से की जा रही अभद्रता की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया और आसपास के रेस्टोरेंट, होटलों व ढाबों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इन दुकानों के बाहर शराब पीना मना है के पोस्टर भी चस्पा किए गए।
जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत ने टिहरी एसएसपी श्वेता चौबे को इस संबंध में शिकायतीपत्र भेजा था। इसका संज्ञान लेते हुए देवप्रयाग पुलिस ने शराब ठेके के आसपास स्थित तमाम रेस्टोरेंट, होटलों व ढाबों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने सभी सार्वजनिक स्थलों और खाने-पीने की दुकानों पर यहां शराब पीना मना है के पोस्टर चस्पा कर दिए। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी यदि उनके परिसरों में कोई भी व्यक्ति शराब पीता मिला तो संबंधित के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुष्पा रावत ने कहा कि शराब माफिया के इशारे पर महिलाओं का अपमान करने वाले तत्वों पर पुलिस को पैनी नजर रखनी होगी। सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। इस अवसर पर जगदंबा देवी, ऊषा देवी, सुनीता देवी, विमला, शाकम्बरी, भवानी, प्रतिमा कैलाशी और भड्डू देवी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos