{"_id":"69da293898f0d4603a00732d","slug":"preparations-for-the-chamber-of-commerce-elections-are-in-full-swing-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1039-121785-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: व्यापार सभा चुनाव की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: व्यापार सभा चुनाव की तैयारियां तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 11 Apr 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर में व्यापार सभा के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कार्यकारिणी का कार्यकाल वैसे तो तीन साल का होता है लेकिन इस बार लगभग चार साल पूरे होने जा रहे हैं। इतने लंबे इंतजार के बाद अब चुनाव की आहट से व्यापारियों में उत्साह है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने बताया कि चुनाव के लिए सदस्यता अभियान जोरों पर है। अब तक लगभग 1100 व्यापारी सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। वर्तमान में वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है जिसका काम जल्द पूरा हो जाएगा। व्यापार मंडल की कोशिश है कि इसी महीने (अप्रैल) में चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी जाए। वहीं अध्यक्ष पद के लिए दो संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क तेज कर दिया है। वहीं इन दिनों श्रीनगर बाजार की हर दुकान और चौराहे पर सिर्फ व्यापार सभा चुनाव की ही चर्चा है। वहीं महामंत्री, कोषाध्यक्ष जैसे अन्य पदों के प्रत्याशी फिलहाल खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। संवाद
Trending Videos