सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shop opened despite declared closure

Pauri News: घोषित बंदी के बाद भी खोली दुकान

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 12 Apr 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Shop opened despite declared closure
विज्ञापन
देवप्रयाग। नगर के दो व्यापारी शैलान सिंह नेगी और जगदीश भट्ट के आकस्मिक निधन पर व्यापार सभा की ओर से रविवार को घोषित व्यापारिक बंदी का उल्लंघन करने पर संगठन ने सख्त तेवर अपनाए हैं। शोक स्वरूप घोषित बंद के बावजूद कुछ दुकानें खुली रहने पर कार्यकारी अध्यक्ष विनोद टोडरिया ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी संगठन के नियमों का बार-बार उल्लंघन कर रहे हैं वे स्वेच्छा से व्यापार सभा से अलग हो जाएं। टोडरिया ने चेतावनी दी कि व्यापारिक एकता ही संगठन की असली शक्ति है और जो दुकानदार निर्णय की अनदेखी करेगा उसे सदस्यता से निष्कासित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे व्यापारियों का किसी भी स्तर पर साथ नहीं दिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए मई के प्रथम सप्ताह में व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद गोयल, अखिलेश कोटियाल, विनोद बडोला और दिगम्बर सिंह सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed