सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress leader files complaint against singer Masoom Sharma

Pauri News: गायक मासूम शर्मा के खिलाफ कांग्रेस नेता ने दी शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 12 Apr 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Congress leader files complaint against singer Masoom Sharma
विज्ञापन
श्रीनगर। शनिवार को देहरादून के डीएवी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगा है। इस मामले में श्रीनगर से कांग्रेस के जिला महामंत्री सुधांशु नौडियाल ने कोतवाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में कहा गया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान गायक मासूम शर्मा ने एक विधायक की मौजूदगी में अशोभनीय और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जो शिक्षा के मंदिर कॉलेज परिसर में अनुचित है। सुधांशु नौडियाल ने कहा कि इस तरह की भाषा न केवल उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं का अपमान है बल्कि इससे समाज में गलत संदेश भी जाता है। उत्तराखंड में इस तरह के कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed