फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The teachers' union staged a sit-in protest after their demands were not met

Pauri News: मागें पूरी न होने पर शिक्षक संघ ने धरना देकर प्रदर्शन किया

Fri, 10 Jul 2026 04:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 10 Jul 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
The teachers' union staged a sit-in protest after their demands were not met
थलीसैंण में दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ​शिक्षक । स्रोत जागरूक पाठक
- विकासखंड कल्जीखाल व थलीसैंण में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पौड़ी/थलीसैंण। उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर विकासखंड कल्जीखाल व थलीसैंण में शिक्षकों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) बहाली और टीईटी (अध्यापक पात्रता परीक्षा) से मुक्ति दिलाने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि मांगें नहीं माने जाने पर संघ की ओर से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए।

शुक्रवार को ब्लॉक कार्यकारिणी के शिक्षक विकासखंड कार्यालय परिसर में जमा हुए। जहां उन्होंने दो सूत्री मांगों के लिए धरना देकर प्रदर्शन किया। कहा कि संघ लंबे समय से मांगों के संबंध में सरकार से कई बार पत्राचार कर चुकी है लेकिन हर बार उन्हें नजरंदाज किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष मनोज जुगरान ने कहा कि शुक्रवार को आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए टीईटी मुक्त रखा जाए। आक्रोशित शिक्षकों ने कहा कि सरकार शिक्षकाें पर टीईटी बाध्यता और एनपीएस योजना को जबरन थोप रही है। निणर्य लिया कि 27 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन और मानसून सत्र में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष आर्य, आनंद प्रसाद ममगाईं, संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह रावत, प्रवीण अण्थवाल, संतोष गुसाईं, मोहन सिंह नेगी, विपिन कुमार, राजू नेगी, विपिन मलासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed