{"_id":"69b3ece4d5e202bb5c0bb1b4","slug":"they-wasted-electricity-and-drank-water-and-now-the-departments-are-struggling-to-pay-the-bills-pauri-news-c-51-1-pri1002-113527-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बिजली फूंक दी- पानी पी लिया अब बिल जमा करने में हांफ रहे विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बिजली फूंक दी- पानी पी लिया अब बिल जमा करने में हांफ रहे विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 13 Mar 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली फूंक दी- पानी पी लिया अब बिल जमा करने में हांफ रहे विभाग
मुकेश चंद्र आर्य
पौड़ी। बिजली और पानी के बिलाें को जमा करने के मामले में सरकारी विभाग भी फिसड्डी साबित हो रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस समेत विभिन्न विभागों पर इस वित्तीय वर्ष में 348.11 लाख रुपये का बकाया है। वहीं, 7,477 गैर सरकारी उपभोक्ताओं पर विभाग की 253.77 लाख की देनदारी है। पानी के बिल के संबंध में भी विभागों की यही स्थिति बनी हुई है। विभिन्न विभागों पर पानी का 34,26,224 रुपये का भुगतान लंबित है।
ऊर्जा निगम के मुताबिक विद्युत वितरण खंड पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार व नैनीडांडा में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, लोनिवि व वन विभाग पर कुल 348.11 लाख की देनदारी है। नैनीडांडा में इन विभागों के 1471 विद्युत संयोजनों के सापेक्ष 57.16 लाख का बकाया है। वहीं, 1224 गैर सरकारी उपभोक्ता पर 44.18 लाख की देनदारी है। कोटद्वार में विभिन्न विभागों के 282 संयोजनों पर 35.21 लाख का बकाया है। विद्युत वितरण खंड श्रीनगर में सर्वाधिक 4296 उपभोक्ताओं पर 121.99 लाख समेत कुल 4399 संयोजनों के सापेक्ष 134.10 लाख का बकाया है। पौड़ी में शिक्षा विभाग के सर्वाधिक 456 संयोजनों पर 17.29 लाख और 1957 उपभोक्ताओं पर 87.60 लाख का भुगतान लंबित है।
- शिक्षा विभाग के 906 संयोजनों का 41 लाख का बकाया
ऊर्जा निगम के अनुसार पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर और नैनीडांडा में सर्वाधिक 906 संयोजन हैं, इसके सापेक्ष विभाग पर कुल 41 लाख की धनराशि का बकाया है। पौड़ी में विभाग के 456 संयोजन पर 17.29 लाख, श्रीनगर के 76 संयोजनों पर 5.28 लाख, कोटद्वार के 193 संयोजनों पर 13.54 लाख और नैनीडांडा के 181 संयोजनों पर 4.89 लाख की देनदारी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना का कहना है कि विद्यालयों से रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। माह के अंत तक बिल जमा कर दिया जाएगा।
- 20 विभागों पर 34.26 लाख का पेयजल बकाया
पौड़ी में पेयजल बकाये के मामले में भी 20 विभागों पर 34,26,224 रुपये की देनदारी है। बकायेदारों में सर्वाधिक देनदारी बीडीओ खिर्सू पर है। खंड कार्यालय खिर्सू को 4,36,961 रुपये का भुगतान करना है। जबकि क्षेत्रीय विकास कार्यालय खिर्सू पर 97,635 रुपये, पौड़ी कोतवाली पर 70,249 रुपये, आयुक्त ग्राम्य विकास कार्यालय पर 87,188 रुपये का बकाया है। अपर सहायक अभियंता रविदत्त का कहना है कि सभी संबंधितों को नोटिस जारी कर बिल जमा करने को कहा गया है।
किस विभाग पर कितना बिजली का बकाया
विभाग कनेक्शन धनराशि (लाख)
शिक्षा 906 41
पुलिस 39 6.07
स्वास्थ्य 93 17.82
वन 50 3.32
राजस्व 45 10.73
किस विभाग पर कितना पानी का बकाया
विभाग धनराशि
बीडीओ खिर्सू 4,36,961
नगर पालिका स्कूल -10 3,76,193
हॉस्टल जिला अस्पताल 2,09,270
जिला अस्पताल 1,99,208
डीएम आवास 1,74,220
पुलिस लाइन 1,63,296
बीजीआर कैंपस 1,49,335
पंचायत राज 1,10,387
क्या कहते हैं अधिकारी
- बिजली के बिलों को लेकर जनवरी से अभी तक तीन बार के नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकांश विभाग वित्तीय वर्ष के अंत तक बिल जमा कर देते हैं। हालांकि अभी तक किसी की आरसी या विद्युत संयोजन नहीं काटा गया है। अभिनव रावत, ईई, ऊर्जा निगम पौड़ी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
Trending Videos