सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Three bears were spotted in Pipalkoti and Girgaon

Pauri News: पीपलकोटी व गिरंगाव में तीन भालू दिखने से दहशत, घास लेने जंगल जाने से डर रहीं महिलाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 10 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Three bears were spotted in Pipalkoti and Girgaon
विज्ञापन
पीपलकोटी व गिरंगाव में तीन भालू दिखने से दहशत, घास लेने जंगल जाने से डर रहीं महिलाएं
Trending Videos





श्रीनगर। खंडाह क्षेत्र के पीपलकोटी और गिरंगाव गांवों में भालुओं की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार को क्वीराली की ओर से आए तीन भालू-जिनमें दो बड़े और एक छोटा शामिल था, ने जोगणियोसैंण होते हुए गिरंगाव-मैठाणागांव मार्ग पर करीब चार से पांच घंटे तक उत्पात मचाया। गिरंगाव निवासी अजय हटवाल, रमेश, मुन्नी देवी, मंगली देवी, प्रेमबल्लभ, नीमा देवी, मीरा देवी, अजय रावत और कमल रावत ने बताया कि भालू लगातार सड़क और आसपास के इलाकों में घूमते रहे। ग्रामीणों के अनुसार, ये भालू नई प्रजाति के प्रतीत हो रहे हैं, जिनके शरीर पर बाल कम और मुंह लंबा है। कहा ये कभी पेड़ों पर चढ़ते तो कभी इधर-उधर दौड़कर दहशत फैलाते रहे। भालुओं की मौजूदगी से जंगल में घास लेने जाने वाली महिलाएं खास तौर पर डरी हुई हैं। महिलाओं का कहना है कि ऐसे हालात में जंगल जाना जोखिम भरा हो गया है। इसी दौरान स्कूल जा रही शिक्षिकाएं भी भालुओं को देखकर सहम गईं। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद भालू वापस जंगल की ओर भाग गए। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग को सूचना मिल चुकी है और जल्द ही टीम को मौके पर भेजकर निगरानी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed