{"_id":"6a33df1166a88b64f80c7890","slug":"unveiling-of-the-statue-on-the-birth-anniversary-of-swami-manmanthan-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-123655-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: स्वामी मनमंथन की जयंती पर प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: स्वामी मनमंथन की जयंती पर प्रतिमा का अनावरण
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 18 Jun 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि श्रीनगर के चौरास परिसर में स्वामी मनमंथन की जयंती पर सभा को संबोधित करते कुलपति प्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
विवि में हर वर्ष इस तिथि पर होंगे कार्यक्रम
अगले शैक्षणिक सत्र से उत्तराखंड की विभूतियों और संस्कृति पर आधारित दो पाठ्यक्रम भी होंगे शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में विश्वविद्यालय स्थापना आंदोलन के सूत्रधार और प्रख्यात समाजसेवी स्वामी मनमंथन की प्रतिमा का कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने अनावरण किया। विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय स्थापना आंदोलन के मुख्य सूत्रधार रहे स्वामी मनमंथन के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि इस तिथि को विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर में शामिल किया जाएगा और प्रतिवर्ष स्वामी मनमंथन पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम की ओर से आयोजित कार्यक्रम के बाद प्रेक्षागृह में विचार गोष्ठी कर उनके योगदान को याद किया गया। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि अगले शैक्षणिक सत्र से उत्तराखंड की विभूतियों और संस्कृति पर आधारित दो क्रेडिट का पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र के विस्तार के लिए केंद्र सरकार से एक फैकल्टी की मांग की गई है। पूर्व पालिकाध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी ने कहा कि गढ़वाल विश्वविद्यालय की स्थापना जन आंदोलन का परिणाम थी और इस आंदोलन को सफल बनाने का श्रेय स्वामी मनमंथन जी को जाता है। नंदा देवी राजजात समिति के सचिव भुवन नौटियाल ने कहा कि स्वामी मनमंथन के आंदोलन ने ब्रिटिश गढ़वाल और रियासत गढ़वाल को एकजुट करने का कार्य किया। भुवनेश्वरी महिला आश्रम के सचिव ज्ञान सिंह रावत ने कहा कि स्वामी जी की प्रेरणा से ही संस्था आज देश की अग्रणी संस्थाओं में शामिल है। स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह परिसर में स्थापित प्रतिमा का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार प्रो. अवतार सिंह पंवार ने किया है जबकि इसे चंद्रकुंवर बर्त्वाल शोध संस्थान के सचिव डॉ. योगम्बर सिंह बर्त्वाल ने विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जयप्रकाश पंवार ने किया।