सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Vehicle falls into ditch, driver dies

Pauri News: खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 09 Mar 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Vehicle falls into ditch, driver dies
विज्ञापन
- आयुर्वेदिक दवाइयां लेकर पौड़ी की ओर जा रहा था वाहन
Trending Videos

सतपुली। कोटद्वार से पौड़ी की ओर जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने शव को खाई से निकाला। शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। थाना सतपुली के उपनिरीक्षक रियाज अहमद ने बताया कि सोमवार को हापुड़ से आयुर्वेदिक दवाइयां लेकर एक वाहन पौड़ी की ओर जा रहा था। सोमवार दोपहर दो बजे के आसपास सतपुली से तीन किमी पहले दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चालक हरिओम पुत्र जगदीश (42), निवासी पिलखुवा, जनपद हापुड़, उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में कोई अन्य सवार नहीं था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed