सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   CEO did not attend public meeting, instructions to withhold salary

Pauri News: जनता मिलन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे सीईओ, वेतन रोकने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 09 Mar 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
CEO did not attend public meeting, instructions to withhold salary
विज्ञापन
कार्यक्रम में लोगों ने दर्ज कराई 14 शिकायतें
Trending Videos

कहीं स्कूल के पास धमक रहा गुलदार तो कहीं बना हुआ है पेयजल संकट
पौड़ी। विभिन्न क्षेत्रों से पौड़ी में डीएम के जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों ने 14 शिकायतें दर्ज कराई। डीएम ने शिकायतों को सुनकर उनका समाधान किया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) के अनुस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही अफसरों को ऐसे कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की हिदायत दी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने पूर्व के जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज हुए शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने अफसरों से प्रत्येक शिकायत का निस्तारण करते हुए आख्या अगले सोमवार तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भेंटी के ग्राम प्रधान जितेंद्र रावत ने सकसेतधार और साल्यूंधार क्षेत्र में प्रस्तावित मोटर मार्ग के एलाइनमेंट की शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने 19 मार्च को लोनिवि प्रांतीय खंड को शिकायतकर्ता की उपस्थिति में स्थलीय निरीक्षण कर मामले का निस्तारण को कहा। पौड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम नौली निवासी आनंद सिंह ने जल संयोजन पर नियमित जलापूर्ति न होने की शिकायत की तो डीएम ने जल संस्थान को 24 घंटे के भीतर टीम भेजकर जलापूर्ति करने और फोटो सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जीआईसी दोमदखाल के एसएमसी अध्यक्ष सुदेश कुमार ने विद्यालय के समीप गुलदार की बढ़ती सक्रियता से अफसरों को अवगत कराया। बताया कि इससे छात्रों व ग्रामीणों में दशहत बनी हुई है। इस पर डीएम भदौरिया ने वन विभाग को तत्काल टीम भेजकर सुरक्षा उपाय करने को कहा।
वहीं कल्जीखाल ब्लॉक के थापला गांव निवासी आनंद सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत चिनवाड़ी डांडा पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति कराए जाने की मांग उठाई। इस मौके पर डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, सीएमओ डॉ. शिवमोहन शुक्ला, एसई जल संस्थान प्रवीण सैनी, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed