सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Vice Chancellor appeals for patience in the wake of the NEET paper leak

Pauri News: नीट पेपर लीक पर कुलपति ने की धैर्य बनाए रखने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 15 May 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor appeals for patience in the wake of the NEET paper leak
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने नीट यूजी परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक प्रकरण पर विद्यार्थियों से धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने विश्वविद्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में विद्यार्थियों के मन में चिंता होना स्वाभाविक है लेकिन किसी भी परीक्षा की शुचिता और विश्वसनीयता सर्वोपरि है। कहा कि लाखों विद्यार्थी वर्षों तक कठिन परिश्रम के साथ इन परीक्षाओं की तैयारी करते हैं ऐसे में नकल माफियाओं की गतिविधियां ईमानदार प्रतिभाओं के साथ अन्याय हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी बहकावे में न आने और अपनी तैयारी निरंतर जारी रखने का आग्रह किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed