फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers grappling with a drinking water crisis surrounded the Water Department office.

Pauri News: पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने घेरा जल संस्थान कार्यालय

Tue, 11 Aug 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 11 Aug 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Villagers grappling with a drinking water crisis surrounded the Water Department office.
दो हफ्ते से टूटी पाइप लाइन नहीं की गई ठीक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। पट्टी भरपूर की बमाणा ग्राम पंचायत के देवल्ड गांव में पिछले दो हफ्ते से जलापूर्ति ठप होने से गुस्साए ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय देवप्रयाग का घेराव किया। उन्होंने प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। समाजसेवी व पूर्व प्रधान रतनसिंह ने कहा कि दो हफ्ते से टूटी पाइप लाइन की सुध नहीं लिए जाने से पूरा देवल्ड गांव भारी पेयजल संकट से जूझ रहा है। बरसात में उगी झाड़ियों के कारण ग्रामीण गुलदार के डर से दूर स्थित स्रोतों से भी पानी नहीं ला पा रहे हैं। वहीं मवेशियों को बारिश का पानी पिलाना पड़ रहा है।

महिलाओं ने कहा कि उन्हें खाना बनाने तक का पानी नहीं मिल पा रहा है। अधिशासी अभियंता के मौजूद नहीं होने पर नाराजगी जताते ग्रामीणों ने अवर अभियंता अमित रतूड़ी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शीघ्र जलापूर्ति नहीं होने पर जलसंस्थान में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। रतूड़ी ने देवल्ड गांव में अस्थायी जलापूर्ति के लिए टैंकर लगाने व क्षतिग्रस्त लाइन की तत्काल मरम्मत शुरू किए जाने का आश्वासन दिया। वहीं एक बुजुर्ग ने टैंकर से जलापूर्ति करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि उनका घर सड़क से काफी दूर है। ऐसे में उनके लिए यह व्यवस्था बेकार है। इस मौके पर उपप्रधान हरि सिंह, देव सिंह, केशव सिंह, गोपाल, उम्मेद सिंह, मणी सिंह,भागू देवी, बिंदी देवी, दिक्कू देवी व लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed