{"_id":"6a82f302a9ef370457098f8d","slug":"villagers-raised-the-issue-of-drinking-water-pauri-news-c-51-1-pri1002-115420-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ग्रामीणों ने उठाई पेयजल समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ग्रामीणों ने उठाई पेयजल समस्या
Mon, 17 Aug 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क मुआवजा आदि की 25 शिकायतें दर्ज कराईं। लोगों ने कहा कि विभागों की लापरवाही के चलते कई गांवों में पानी की समस्या बनी है। डीएम ने सभी लोगों की समस्याओं को सुना और विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही पुरानी शिकायतों की समीक्षा की।
सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना। कार्यक्रम में पहुंचे विकासखंड कोट के श्रीखोन, स्यालंगी व कठूड़ गांव के ग्रामीणों ने जल महकमे की कार्यशैली पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि जल निगम की ओर से करीब दो साल पहले उनकी भूमि पर पेयजल टैंक बनाया गया था और क्षेत्र के इन गांवों को पेयजलापूर्ति का लिखित आश्वासन दिया था।
ग्राम थली की महिला मंगल दल की अध्यक्ष उमा देवी ने दूषित पानी के पेयजल स्रोत में मिलने से पेयजल दूषित होने की शिकायत की। कहा कि इससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। डीएम ने जल संस्थान को तत्काल मौके पर जाकर जांच करने को कहा। पौड़ी गांव की महिलाओं ने पालतू सुअरों से फसलों को हो रहे नुकसान के बारे में बताया जिस पर डीएम ने पालिका को समस्या का समाधान करने को कहा।
विज्ञापन
लसेरा निवासी धन सिंह रावत व धनाऊ मल्ला के प्रधान कमल रावत ने मानसिक रूप से अस्वस्थ पूनम गुसाईं के उपचार की बात उठाई। इस मौके पर सीडीओ अशोक जोशी, एडीएम एफआर चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, सीएमओ डॉ. मेघना असवाल, डीएसटीओ राम सलोने आदि मौजूद रहे।