Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Srinagar: Gopal Mani Maharaj holds a press conference; demands 'Rashtramata' (Mother of the Nation) status for the cow.
{"_id":"6a81ed7ef2facc8ecc07d8e4","slug":"video-srinagar-gopal-mani-maharaj-holds-a-press-conference-demands-rashtramata-mother-of-the-nation-status-for-the-cow-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Srinagar: गोपाल मणी महाराज ने की प्रेसवार्ता, गाय को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा देने की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: गोपाल मणी महाराज ने की प्रेसवार्ता, गाय को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा देने की मां
श्रीनगर। गाय को पशुओं की सूची से अलग कर उसे ''राष्ट्र माता'' का दर्जा देने की पुरजोर मांग को लेकर गोपाल मणी महाराज ने रविवार को श्रीनगर में आयोजित पत्रकारवार्ता मे कहा कि गाय केवल एक साधारण पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवनशैली का एक अभिन्न अंग है। यह मांग देश भर के विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा वर्षों से उठाई जाती रही है।गोपाल मणी महाराज ने वेदों और पुराणों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनमें गाय को सदैव पूजनीय स्थान दिया गया है। जब तक गाय को ''राष्ट्र माता'' का प्रतिष्ठित दर्जा नहीं मिल जाता, तब तक उसकी सुरक्षा, सम्मान और कल्याण सुनिश्चित करना कठिन होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से इस दिशा में अविलंब कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि गाय संरक्षण के प्रयासों को नई गति मिल सके। गोपाल मणी महाराज ने कहा कि गाय को केवल पशुधन के रूप में देखना उसकी गरिमा के साथ अन्याय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।