Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Srinagar: Congress workers protest over the purification ritual following Mallikarjun Kharge rally in Haldwani
{"_id":"6a81c965db83c90e95033355","slug":"video-srinagar-congress-workers-protest-over-the-purification-ritual-following-mallikarjun-kharge-rally-in-haldwani-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Srinagar: हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
श्रीनगर। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद भाजपा की ओर से कार्यक्रम स्थल का कथित रूप से शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में रविवार को महानगर कांग्रेस कमेटी श्रीनगर ने सत्याग्रह मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर नाराजगी जताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।रविवार शाम बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गोला पार्क में एकत्रित हुए। यहां से सत्याग्रह मार्च गणेश मंदिर, पीपल चौंरी, बस अड्डा और काला रोड होते हुए वापस गोला पार्क पहुंचा, जहां मार्च का समापन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा के इस कृत्य का विरोध किया। मार्च में महिला कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की।महानगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल का कथित शुद्धिकरण किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।