{"_id":"6a81cfe52523b8f2c5056f76","slug":"video-srinagar-special-prayers-to-be-held-at-nageshwar-mahadev-temple-on-nag-panchami-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Srinagar: नाग पंचमी पर नागेश्वर महादेव मंदिर में होंगी विशेष पूजाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: नाग पंचमी पर नागेश्वर महादेव मंदिर में होंगी विशेष पूजाएं
श्रीनगर। नाग पंचमी पर इस बार नगर के पौराणिक नागेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होगी। 17 अगस्त को कालसर्प दोष निवारण अनुष्ठान किए जाएंगे। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है।
मंदिर के महंत नितिन पुरी ने बताया कि नाग पंचमी पर यह अनुष्ठान विशेष महत्व रखता है। हालांकि वर्षभर श्रद्धालु कालसर्प दोष निवारण के लिए यहां पूजा कराते हैं। भगवान नागेश्वर को चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा अर्पित किया जाता है।
स्कंदपुराण के केदारखंड में भी नागेश्वर महादेव मंदिर का उल्लेख मिलता है। मान्यता है कि प्राचीन काल में नागों ने यहां शिव की पूजा और प्रसन्न करने के लिए तपस्या की थी। शिव की कृपा से यह स्थान नागेश्वर नाम से प्रसिद्ध हुआ।
मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग विराजमान है। पुरातात्विक अवशेषों के अनुसार इसका मूल निर्माण 12वीं से 14वीं शताब्दी के बीच हुआ था। 1803 के भूकंप में यह ध्वस्त हो गया था, जिसके बाद इसका पुनर्निर्माण हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।