फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Cow should get the status of 'Mother of the Nation': Gopalmani

गाय को मिले 'राष्ट्र माता' का दर्जा : गोपालमणि

Sun, 16 Aug 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 16 Aug 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Cow should get the status of 'Mother of the Nation': Gopalmani
श्रीनगर। कथा वक्ता गोपाल मणि महाराज ने गाय को 'राष्ट्र माता'' का दर्जा देने की मांग की। यहां आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि गाय केवल एक साधारण पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवनशैली का एक अभिन्न अंग है। यह मांग देश भर के विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से वर्षों से उठाई जाती रही है।
विज्ञापन

गोपाल मणि महाराज ने कहा किजब तक गाय को राष्ट्र माता का प्रतिष्ठित दर्जा नहीं मिल जाता तब तक उसकी सुरक्षा, सम्मान और कल्याण सुनिश्चित करना कठिन होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से इस दिशा में अविलंब कार्रवाई करने का आग्रह किया। कहा कि अगर भारत को फिर से विश्व गुरु बनाना है तो गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देना होगा। आज चारों पीठों के शंकराचार्य, धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से यह मांग उठाई जा रही है। श्रीनगर में भी इस मुहिम के तहत रामायण कथा गो टीका का आयोजन चल रहा है। बताया कि देश में 337 गो धाम बनाए गए हैं जिनका संचालन समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed