फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Women Convey Message of Tree Plantation Amidst Traditional 'Mangal' Songs

Pauri News: मांगल गीतों की गूंज के बीच महिलाओं ने दिया पौधरोपण का संदेश

Fri, 24 Jul 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 24 Jul 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Women Convey Message of Tree Plantation Amidst Traditional 'Mangal' Songs
श्रीनगर। खंदुखाल स्थित एंजल्स हेवन स्कूल परिसर में आयोजित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ लोकसंस्कृति का भी सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक मांगल गीत गाकर पौधरोपण का संदेश दिया और पहाड़ों से पलायन रोकने का आह्वान किया। इसी के साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण और उन्हें वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड (बीएसपीएस) के प्रयास से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा अधिकारी डॉ. मारिशा पंवार ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी विमल प्रसाद बहुगुणा ने भी पौधों के संरक्षण को भविष्य की पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी बताया। मौके पर कार्यक्रम आयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र गौड़, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विभा भट्ट, प्रबंधक राजेंद्र भट्ट, प्रदीप नागर, शशि नेगी, गीता नेगी, शशि भट्ट, उर्मिला बुटोला, कमला नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed