मामा की शादी में मचाया धमाल... फिर हमेशा के लिए गहरी नींद सो गई भावना, बेटी को बचाने में नाकाम रही मां
पिथौरागढ़ में मामा की शादी में शामिल होने आई बच्ची भावना की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मौत से दोनों घरों में सन्नाटा पसरा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंतोली की भावना का अपने मामा पवन का विवाह तय होने के बाद ही खुशी का ठिकाना नहीं था। उसे इंतजार था शादी की तारीख का। तारीख नजदीक आई तो वह अपनी मां और चार साल की बहन के साथ मामा के घर नेत्रसलान पहुंची। मेंहदी से लेकर शादी तक हुए कार्यक्रम में उसने खूब धमाल मचाया। धूमधाम से मामा की शादी संपन्न हुई। बृहस्पतिवार को उसे अपने घर लौटना था। ऐसे में वह अपनी मां, बहन और अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ सुबह सात बजे घर के लिए तैयार होने से पहले नहाने के लिए सरयू नदी पहुंची। जैसे ही वह नहाने के लिए नदी में उतरी तो डूब गई। पारिवारिक सदस्यों के साथ ही मां ने उसे बचाने की हरसंभव कोशिश की। जब उसे नदी से बाहर निकाला गया तो बहुत देर हो गई और वह हमेशा के लिए दुनिया छोड़कर चली गई। बेबस मां के सामने ही बेटी काल के गाल में समा गई। किसी को यह मामलू नहीं था कि जिस बच्ची ने मामा की शादी में चार चांद लगाए वह दूसरे ही दिन इस दुनिया से हमेशा के लिए विदा हो जाएगी। वहीं बच्ची की मौत से शादी की खुशियां दुख में बदल गईं। बच्ची की मौत से दोनों घरों में सन्नाटा पसरा है।
नदी में डूबने के बाद पत्थरों से टकराई भावना, सिर में लगी चोट
चिकित्सकों के मुताबिक, मृतक भावना के सिर में चोट लगने से खून का रिसाव हो रहा था। ऐसे में साफ है कि नदी में डूबने के बाद वह पानी के तेज बहाव के साथ पत्थरों से टकरा गई। आशंका जताई जा रही है कि उसके सिर में गंभीर चोट आने से वह संभल नहीं पाई। बेसुध हुई तो उसके फेफडों में अधिक पानी घुस गया और उसके बचने की संभावना खत्म हो गई।
भावना और उसकी छोटी बहन मामा की शादी में गए थे। सुबह के समय दोनों बहने मां के साथ सरयू नदी में पहुंची। छोटी बहन को नदी किनारे बैठाया और बड़ी बहन नहाने के लिए नदी में उतरी तो वह डूब गई। छोटी बहन सिर्फ अपनी बड़ी बहन को नदी में डूबता देखती रही। छोटी उम्र में उसके लिए इसके अलावा कुछ कर पाना भी संभव नहीं था। इस घटना ने दोनों बहनों को एक-दूसरे से हमेशा के लिए जुदा कर दिया।

कमेंट
कमेंट X