{"_id":"69ee5424ebe4f472360ec176","slug":"adi-kailash-yatra-passes-will-be-issued-from-tomorrow-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-141091-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा के पास कल से होंगे जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा के पास कल से होंगे जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
व्यास घाटी स्थिति आदि कैलाश। स्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला में व्यास घाटी स्थित आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के लिए मंगलवार से सिंगल विंडो सिस्टम के जरिये पास जारी किए जाएंगे। ज्योलिंगकांग स्थित शिव-पार्वती मंदिर के कपाट एक मई को विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। इसी के साथ इस सीजन की यात्रा शुरू हो जाएगी।
आदि कैलाश, ओम पर्वत की यात्रा को लेकर क्षेत्र के होटल व्यवसायियों के साथ ही होम स्टे, टैक्सी संचालकों के चेहरे भी खिले हुए हैं। व्यास घाटी के होम स्टे संचालक अपने-अपने गांवों में पहुंच अपने आवासों को दुरुस्त करने के साथ ही यात्रियों के स्वागत में जुट गए हैं। कुटी गांव में वर्षों से यात्रियों की सेवा में जुटे कुंवर सिंह कुटियाल और गुलाब सिंह कुटियाल ने बताया कि यात्रियों ने पहले से ही होम स्टे बुक कराया है। अब उनके यहां पहुंचने का इंतजार है।
गुंजी गांव की अर्चना गुंज्याल और बीडीसी प्रियंका गुंज्याल ने बताया कि यात्रा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घाटी के अधिकांश लोग अपने-अपने गांवों में पहुंच गए हैं। नाभी गांव के होम स्टे संचालक और प्रधान सनम नबियाल ने बताया कि ओम पर्वत बर्फ से लकदक है। उन्होंने यात्रियों से उच्च हिमालयी क्षेत्र में कूड़ा-करकट नहीं फैलाने और प्राकृतिक सौंदर्य के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने का अनुरोध किया जाएगा।
--
कैलाश यात्रा पथ के गुंजी में पानी की समस्या
धारचूला। कैलाश यात्रा पथ के गुंजी में पेयजल समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि सारथी कंपनी की ओर से सड़क चौड़ीकरण के दौरान पेयजल लाइन टूट गई थी। कई बार कंपनी के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से भी गुहार लगाई गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब यात्रा शुरू होने वाली है। ऐसे में यात्रियों के साथ ही ग्रामीणों को भी पानी की समस्या से जूझना पड़ सकता है। वर्तमान में बीआरओ, आईटीबीपी, एसएसबी के टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। प्रशासन ने सारथी कंपनी को टैंकरों से नियमित पानी आपूर्ति करने के भी निर्देश दिए हैं। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X