{"_id":"69ee53cc44bff42d0f07ef38","slug":"traffic-was-badly-affected-due-to-rain-and-hailstorm-amid-storm-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-141126-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अंधड़ के बीच बारिश और ओलावृष्टि से आवागमन रहा बुरी तरह प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अंधड़ के बीच बारिश और ओलावृष्टि से आवागमन रहा बुरी तरह प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
थल-बेड़ीनाग मार्ग पर बरसायत के पास गिरा पेड़ और परेशान यात्री। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न हिस्सों में बीते शनिवार को तेज बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्तव्यस्त और आवागमन बाधित रहा। कई जगहों पर वाहन फंस गए और लोगों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ा। जिला मुख्यालय के आसपास सल्मोड़ा, चंडाक, मड़खड़ायत आदि क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि से सड़क दिखनी बंद हो गई और वाहन जहां तहां रोकने पड़ गए। बारिश के कारण जगह-जगह जल जमाव से वाहनों के साथ ही पैदल आवागमन में भी मुश्किलें पैदा हुईं। अंधड़ के कारण कई जगहों पर पेड़ धराशायी होकर सड़क पर आ गए जिससे यातायात बंद हो गया।
बीते शनिवार की शाम अंधड़ शुरू होने के कुछ देर बाद बारिश और जोरदार ओलावृष्टि शुरू हो गई। इस दौरान जिला मुख्यालय सहित इसके आसपास सल्मोड़ा, चंडाक, मड़खड़ायत आदि इलाकों में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। ओलों और बारिश से बचने के लिए राहगीरों और दोपहिया वाहन सवारों को जहां सुरक्षा मिली वहीं खड़े हो गए। भारी ओलावृष्टि से चौपहिया वाहन भी जहां तहां थम गए क्योंकि सड़क में सामने और दाएं-बाएं कुछ नजर नहीं आया।
करीब एक घंटे तक लोग वाहनों के अंदर या सुरक्षित जगहों पर रुके रहे। बारिश कम होने और ओलावृष्टि रुकने के बाद भी सड़कों पर अनेक जगहों पर जलभराव और मलबा आने से आवाजाही करने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। उधर थल-पांखू सड़क पर प्रेमनगर के पास चीड़ का विशाल पेड़ सड़क पर आ गिरा। छोटे वाहन तो किनारे से किसी तरह निकलते रहे, लेकिन भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया।
थल-बेड़ीनाग मुख्य सड़क में थल से 9 किमी दूर बरसायत के पास भी चीड़ का पेड़ सड़क पर गिरने से आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना थल थाने से उप निरीक्षक भुवन चंद्र पांडे और वन विभाग बेड़ीनाग की टीम मौके पर पहुंची। पेड़ को कटर से काटने के बाद यातायात सुचारू किया जा सका।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X