{"_id":"5ebfbd1a8ebc3e909e012121","slug":"499-institutional-quarantines-in-pithoragarh-15-samples-sent-for-investigation51","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में 499 संस्थागत क्वारंटीन, 15 सैंपल जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में 499 संस्थागत क्वारंटीन, 15 सैंपल जांच को भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में 8607 लोग होम और 499 संस्थागत क्वारंटीन पर रखे गए हैं। शनिवार को 15 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। लॉकडाउन के चलते बड़ी संख्या में लोग मैदानी क्षेत्रों से घर वापसी कर रहे हैं। यहां आने वाले लोगों को क्वारंटीन पर भेजा जा रहा है। थर्मल जांच में संदिग्ध पाए जाने पर लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया जा रहा है। नवोदय विद्यालय में 154, चंडाक में 76, टीआरसी में आठ, गंगोलीहाट में 83, थल में नौ, मुनस्यारी 34, चौकोड़ी 49, डीडीहाट में 28 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. राजेश ढकरियाल ने बताया कि संस्थागत क्वारंटीन पर रखे लोगों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है। होम क्वारंटीन पर स्कूल, पंचायतघरों में रह रहे लोगों की निगरानी प्रधान और प्रशासन की टीम कर रही है। बड़ी तादाद में लोगों के घरों को लौटने से दहशत का माहौल बना हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन