फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A family living near the river in Gaindakhali No. 4 was relocated from the danger zone

Pithoragarh News: गैंडाखाली नंबर चार में नदी किनारे खतरे की जद से एक परिवार को अन्यत्र भेजा

Thu, 20 Aug 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 20 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
A family living near the river in Gaindakhali No. 4 was relocated from the danger zone
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ में भारी बारिश से शारदा नदी के जल स्तर पर उतार-चढ़ाव तेज होने से नदी किनारे भू-कटाव की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने शारदा नदी किनारे गैंडाखाली नंबर चार में खतरे की जद में आए एक पक्के मकान से परिजनों को हटाकर धर्मशाला में भेजा। एसडीएम ने नदी किनारे के ग्रामीणों को नदी का जल स्तर बढ़ने की दशा में सतर्कता बरतने को कहा।
विज्ञापन

बता दें कि पहाड़ और क्षेत्र में बारिश से नदी का जल स्तर खतरे के निशान तक जा रहा है। इससे नदी के किनारे के कुछ गांवों में कटाव की बात सामने आई थी। इसके बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बुधवार की देर शाम को गैंडाखाली नंबर चार और नदी से सटे गांवों में कटाव और जलभराव का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि गैंडाखाली नंबर चार निवासी घनश्याम जोशी के पक्के मकान को खतरा उत्पन्न होना पाया गया। इस पर उनके परिवार के सदस्यों को पास ही स्थित धर्मशाला में शिफ्ट किया गया। नदी का जल स्तर बढ़ने पर सतर्क किया गया। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग की टीम को नदी के जल स्तर पर निगाह रखने और कटाव रोकने के लिए आवश्यक कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed