{"_id":"6a87480d244bd5bda706acc3","slug":"video-pithoragarh-rules-being-flouted-children-and-parents-facing-difficulties-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: नियमों का उड़ रहा है मखौल, समस्या झेल रहे बच्चे और अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: नियमों का उड़ रहा है मखौल, समस्या झेल रहे बच्चे और अभिभावक
अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:01 AM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। नगर के भीतर मालवाहक वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग का समय नियमानुसार सुबह 8 बजे से पहले और शाम को 8 बजे के बाद है। इसके बाद भी नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस लाइन रोड पर भी यही हाल रहा। बच्चों के स्कूल पहुंचने के समय सुबह सवा आठ बजे पुलिस लाइन रोड पर ट्रक से सामान उतारने से जाम लग गया इसमें बड़ी संख्या में स्कूल बसें और अन्य वाहन फंस गए। ऐसे में पौने नौ बजे तक स्कूल पहुंचने की चिंता में अनेक बच्चों, शिक्षकों ने वाहनों से उतरकर पैदल स्कूल जाना ही ठीक समझा। करीब 10 से 12 स्कूल बसें और अन्य वाहन बमुश्किल जाम से निकल सके। इस मार्ग पर आए दिन जाम लगना आम और गंभीर समस्या बन गया है। लोडिंग-अनलोडिंग, सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने सहित वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा करना इसका प्रमुख कारण है। इसका खामियाजा आए दिन विद्यार्थियों और अन्य लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।