{"_id":"6987752946e01899f0061526","slug":"700-crore-rupees-will-be-spent-on-the-bypass-on-the-tanakpur-dharchula-highway-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-137953-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टनकपुर-धारचूला हाईवे पर बाईपास में खर्च होंगे 700 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टनकपुर-धारचूला हाईवे पर बाईपास में खर्च होंगे 700 करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
पिथौरागढ़। टनकपुर-धारचूला हाईवे पर 11 किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण पर 700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बाईपास में खर्च होने वाले धन का आकलन कर लिया गया है। पूर्व में इसका सर्वे कर लिया गया है और प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने भी इसके लिए अपनी सहमति जताई है। इस बाईपास बनने से नगर में वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
दरअसल, पिथौरागढ़ नगर में बढ़ती आबादी और दबाव को देखते हुए एनएच ने टनकपुर-तवाघाट एनएच पर ऐंचोली से सल्मोड़ा तक 11 किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण का फैसला लिया गया है। काफी समय पहले इसे स्वीकृति भी मिल चुकी है। सर्वे के बाद हुई जनसुनवाई में प्रभावित क्षेत्र के लोगों की सहमति भी एनएच को मिली गई।
एनएच ने बीते दिनों इस योजना पर खर्च होने वाले धन का आकलन किया जो 700 करोड़ रुपये आ रहा है। सबसे बड़ी राहत यह मिलेगी कि बाईपास बनने से नगर में आने वाले वाहनों का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा और जाम की समस्या का भी स्थायी समाधान हो जाएगा।
वन क्षेत्र बन सकता है रोढ़ा
इस बाईपास के निर्माण के लिए वन क्षेत्र रोड़ा बस सकता है। एनएच के अधिकारियों के मुताबिक, बाईपास के निर्माण क्षेत्र में 14 हेक्टेयर वन क्षेत्र आ रहा है। ऐसे में इसके निर्माण के लिए वन विभाग की स्वीकृति का इंतजार है।
बाईपास में बननी हैं चार सुरंगें
एनएच के मुताबिक, ऐंचोली से सल्मोड़ा तक 11 किलोमीटर लंबे बाईपास पर चार सुरंगों का निर्माण होना है। ऐंचोली से टकाड़ी तक 909 मीटर, चंडाक और पुनेड़ी के बीच 949 और 695 मीटर लंबी सुरंग बनेंगी। वहीं तड़ीगांव से घुनसेरा गांव के बीच 448 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण होगा।
कोट
टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर ऐंचोली से सल्मोड़ा तक प्रस्तावित बाईपास के निर्माण में 700 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जल्द ही इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। बाईपास बनने से नगर में वाहनों का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। - यशपाल आर्या, एई, एनएच, पिथौरागढ़