सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A grand meeting was held in Munsiyari demanding justice for Ankita.

Pithoragarh News: अंकिता को न्याय देने की मांग पर मुनस्यारी में हुई महापंचायत

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
A grand meeting was held in Munsiyari demanding justice for Ankita.
मुनस्यारी में रैली निकालते उत्तराखंड महिला मंच के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की देखरेख में कराने की मांग पर उत्तराखंड महिला मंच ने रैली निकालते हुए महापंचायत की। मंच के सदस्यों ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
Trending Videos

शनिवार को अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए उत्तराखंड महिला मंच के सदस्य शास्त्री चौक में एकत्र हुए। सभी ने यहां से नगर क्षेत्र में रैली निकाली। इसके बाद सदस्यों ने बस स्टेशन में महापंचायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच जरूरी है तभी इसमें शामिल वीवीआईपी सामने आएंगे। ऐसा न होने पर इसमें लिप्त लोग बच निकलेंगे। सदस्यों ने कहा कि मंच इस मांग पर देहरादून में भी महापंचायत करेगा। इसके लिए मल्लिका बर्दी, मनोहर टोलिया, बीना नितवाल, बीनादेवी और त्रिलोक राणा को पंच नियुक्त किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed