सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anger over dumping of parking debris in the forest in Bedi Nag

Pithoragarh News: बेड़ीनाग में पार्किंग का मलबा जंगल में डालने से आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Anger over dumping of parking debris in the forest in Bedi Nag
बेड़ीनाग में मलबे से पटा गराऊं का जंगल। संवाद 
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। जंगलों और प्राकृतिक स्रोतों की सुरक्षा के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। बेड़ीनाग विकासखंड के गराऊं के जंगल में बेखौफ डाला जा रहा मलबा इसका प्रमाण है। नगर में बनने वाली पार्किंग का मलबा जंगल में डालने से पेड़ों के साथ ही ग्रामीणों की प्यास बुझाने वाले प्राकृतिक जल स्रोतों को नुकसान पहुंच रहा है। हैरानी है कि इसे पूरी तरह अनदेखा किया जा रहा है।
Trending Videos

गराऊं के प्रधान दीप पंत, अनिल सिंह, मोहन सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि नगर में निर्माणाधीन पार्किंग का मलबा हमारे जंगल में डाला जा रहा है। जबकि नियमों के मुताबिक मलबा डंपिंग जोन में ही डाला जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि मलबा डालने से जंगल में कई पेड़ गिर कर सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं। वहीं प्राकृतिक जल स्रोतों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व इसका विरोध करने पर मलबा डालना बंद किया गया था लेकिन अब फिर से यहां मलबा डाला जाना शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात में ट्रक मलबा लेकर यहां पहुंच रहे हैं जिन पर कार्रवाई करने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने मलबा डालने पर रोक न लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जन-जन की सरकार कार्यक्रम में उठा मामला, नहीं हुई सुनवाई
ग्राम प्रधान दीप पंत ने बताया कि कांडे में लगे शिविर में डीएम के समक्ष भी इस मामले को उठाया गया। ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा आला अधिकारियों को बताई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे साफ है कि पूरे सिस्टम को जनता के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। समस्याएं सुनने और इसके समाधान को लेकर सिर्फ दिखावा हो रहा है।
कोट
गराऊं के ग्रामीणों ने जंगल में मलबा डालने की शिकायत दर्ज कराई है। मौके पर जाकर जांच की जाएगी। नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई होगी। - वतन गुप्ता, तहसीलदार, बेड़ीनाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed