{"_id":"6ae2553801071333bd0210a1","slug":"adventure-park-to-be-built-in-gaudi-at-a-cost-of-3-crore-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-146181-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गौड़ी में तीन करोड़ की लागत से बनेगा एडवेंचर पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गौड़ी में तीन करोड़ की लागत से बनेगा एडवेंचर पार्क
Thu, 29 Oct 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। नगर के समीप गौड़ी में तीन करोड़ की लागत से एक एडवेंचर पार्क बनाया जाएगा। इस पार्क का निर्माण कार्य अगले साल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।हालांकि, राजस्व विभाग की ओर से भूमि का सीमांकन शेष है। भूमि सीमांकन के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
परियोजना के तहत पार्क में पर्यटकों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की जाएंगी। इनमें टिकट काउंटर, प्लाजा, शौचालय खंड और वाहन पार्किंग शामिल हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए एक बाल उद्यान भी विकसित किया जाएगा। इसके अलावा, परिसर की बाड़बंदी और आंतरिक सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। इस पार्क के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी मनोरंजन की सुविधाएं मिल सकेंगी।
केएमवीएन के जेई संजय जोशी ने बताया कि पार्क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। राजस्व विभाग से भूमि का सीमांकन होना बाकी है। सीमांकन के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।