सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BSNL bells will ring in 26 border villages this year.

Pithoragarh News: सीमांत के 26 गांवों में इस साल बजेगी बीएसएनएल की घंटी

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
BSNL bells will ring in 26 border villages this year.
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के भौगोलिक स्थिति से दुरूह माने जाने वाले 26 गांवों में इस साल बीएसएनएल के मोबाइल की घंटी बजनी शुरू हो जाएगी। केंद्र सरकार की 4जी सेचुरेशन के तहत इन गांवों में टॉवर लगाने का कार्य शुरू किया जा रहा है।
Trending Videos

बीएसएनएल के मंडलीय अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि 4जी सेचुरेशन परियोजना के तहत अब तक 59 टॉवर लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। बताया कि जिले में बीएसएनएल के 90 टॉवर पहले से ही कार्य कर रहे हैं। सभी को मिलाकर जिले में कुल 175 टॉवर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने की कोशिश की जा रही है। यदि अन्य दूरस्थ गांवों से भी टॉवर लगाने की मांग आएगी तो उसे भी पूरा करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि धारचूला और मुनस्यारी के दूरस्थ गांवों में 26 नए टॉवर लगाने का कार्य प्राथमिकता से शुरू हो रहा है। बताया कि इस साल के अंत तक इन गांवों में मोबाइल टॉवर कार्य करना शुरू कर देंगे।
इन गांवों में लगेंगे मोबाइल टॉवर
पिथौरागढ़। गर्ब्यांग, खिलांच, बुगडियार, दुग्तू, बुर्फू, गनघर, कनार, खिलांच, ल्वा, लास्पा, मापा, मर्तोली, मैतोली, पांछू, रिलकोट, टोला, दावे, वेदांग, दुंग, बीसा, पाली पलचौरा, गोल्फा, जमतड़ी, गाणा गांव, किलदेउपा, लुम्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed